Indore News: एक साथ कई मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, अंजुम बनी आरती और रईस को मिला अर्पित नाम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से घर वापसी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 20 मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपना लिया है। इन सभी 20 लोगों ने खजराना गणेश मंदिर में मंत्र उच्चारण और पूजा-पाठ के बाद हिंदू धर्म अपनाया है।
ये सभी लोग विश्व हिंदू परिषद के लोगों के साथ खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे। वहीं अब सभी हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुश नजर आ रहे हैं।

इंदौर में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजनों के धर्म बदलने का मामला सामने आया है, जहां धर्म परिवर्तन करने वाले 20 लोगों में से कुछ लोग इंदौर और कुछ लोग आसपास के रहने वाले हैं। विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे सभी आठ लोगों ने मंत्र उच्चारण के बाद विधि विधान से पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म अपनाया है।
विहिप नेता ने बताया कि, खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ इन लोगों की घर वापसी कराई गई। इस दौरान सभी को गणपति अथर्वशीष का पाठ पढ़ाया गया। नीलोफर शेख से निकिता, अक्षां शेख से आकांशा, रजाक सय्यद से रोहित, अंजुम शाह से आरती, अबरार से अभिषेक, मुबारिक से मनीष, जमीला बी से जमना बाई, रहमान से हीरालाल, रईस से राजू, रईस खान से अर्पित, सुरया बी से पूजा, मेहरून बी से ममता, कालू खा से करुलाल, रुक्मणि से रुककया, जरीना बी से जानवी, जाकिर से राहुल, रजिया से रानी, शमीम शाह से शानू बने हैं।
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी धर्म परिवतर्न के मामले सामने आ चुके हैं, जहां मंदसौर और अलग-अलग शहरों में मुस्लिम समाजजनों ने हिंदू धर्म अपनाया था। वहीं अब इंदौर में 20 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपनाया है।
इससे पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर में धर्म परिवर्तन का एक मामला सामने आया था, जिसमें जिले के रहने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू धर्म अपनाया था। दरअसल, हिंदू धर्म अपनाने वाले शेख जफर अब चैतन्य सिंह राजपूत के नाम से पहचाने जा रहे हैं। शेख जफर को विधि विधान के साथ हिंदू धर्म की दीक्षा प्रदान की गई थी। शेख जफर ने मंदसौर के प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन करते हुए, हिंदू धर्म को अपनाया था।
ये भी पढ़े- Online गेम में मिलता था ऊंचाई से कूदने का टास्क, 13 साल की बच्ची ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत
-
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications