Online गेम में मिलता था ऊंचाई से कूदने का टास्क, 13 साल की बच्ची ने 14वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया था, जहां बीते 18 जून को 13 साल की बच्ची ने बहुमंजिला इमारत की 14वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। बच्ची के भाई ने बताया की, बच्ची ऑनलाइन गेम के जाल में फंस चुकी थी, जिस कारण बच्ची ने यह कदम उठाया।
परिजनों को शक है की, बच्ची जो ऑनलाइन गेम अपने आईपॉड पर खेला करती थी, उसमें अलग-अलग तरह के टास्क दिए जाते थे, जिसमें छत से कूदने का टास्क भी दिया जाता था। वहीं इसी जाल में फंसकर बच्ची ने यह कदम उठाया होगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है।

लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि, बच्ची आईपैड पर ऑनलाइन गेम खेलती थी, जहां घंटे तक वह अपने कमरे में यह गेम खेला करती थी। कई बार परिजनों ने उसे यह गेम ना खेलने की हिदायत भी दी, लेकिन इसका बच्ची पर कोई खास असर नहीं पड़ा। बच्ची ने ऑनलाइन गेम में 45 नए दोस्त भी बनाए थे, जो उसके साथ ऑनलाइन गेम में जुड़ते थे। हालांकि, पुलिस गेम को आत्महत्या की वजह नहीं मान रही, लेकिन गेम के कारण ऊंचाई से बिना डरे कूदने की बात से इनकार भी नहीं किया जा रहा।
पुलिस अधिकारियों की माने तो बच्ची के आईपैड में पासवर्ड लगा हुआ है, जिसे कंपनी भिजवा कर खुलवाना होगा। वहीं इसके बाद जांच की जाएगी, और आगे कुछ कहा जा सकता है। भाई के बयान के आधार पर ऑनलाइन गेम के कारण ऊंचाई से कूदने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं आईपैड का पासवर्ड खोलने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए परिजनों की मदद की ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक अक्सर ऑनलाइन गेम में अलग-अलग तरह के टास्क दिए जाते हैं, जिसमें ऊंचाई से कूदने का भी एक टास्क होता है। संभवत: इसी टास्क पर चलते बच्ची ने ऊंचाई से बिना डरे कूदने का फैसला लिया होगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- NEET स्टूडेंट को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का सपना दिखाकर किया गलत काम












Click it and Unblock the Notifications