Indore News: वाहन चालकों को गर्मी से बचाएगी नगर निगम की जुगाड़, तस्वीरों में देखिए कमाल
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है, जहां अब नगर निगम ने खास पहल करते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाने का काम किया है, जिससे ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन लाइट का इंतजार कर रहे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
एमआईसी मेंबर नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि, ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन चालकों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाए गए हैं, जहां ग्रीन नेट से वाहन चालकों को राहत मिलेगी.

देशभर में इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक जा पहुंचा है, जहां तापमान ने अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ा है।
उधर, प्रदेश के दूसरे शहरों की बात करें तो दतिया में सर्वाधिक तापमान में 47 डिग्री रहा। देश भर के अलग-अलग राज्यों में लगातार गर्मी अपना प्रकोप दिख रही है, जहां अब प्रदेश भर में हीट वेव चलने लगी है।
इंदौर-भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के आसपास जा पहुंचा है, जहां लगातार चल रहे लू के लपेट अब लोगों को परेशान कर रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले पांच दिनों में इसी तरह की गर्मी लोगों को परेशान करेगी, जहां लू की लपेट चलेगी तो वहीं तापमान भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब लोग परेशान नजर आ रहे हैं, जहां आम जन जीवन भी प्रभावित नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश में इससे पहले भी मौसम के अलग-अलग रंग देखने मिले हैं, जहां कहीं धूप तो कहीं बारिश का सिलसिला दिखाई दिया था। वहीं अब एक बार फिर लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान किया है।
ये भी पढ़े- MP Weather: जल्द मिलेगी चुभती गर्मी से राहत, इस दिन से जमकर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications