Dewas में लगी अनूठी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी, कुछ इस तरह मिल रही योजनाओं की जानकारी

देवास में सुशासन गरीब कल्याण पर केंद्रित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर गीता अग्रवाल ने किया। प्रचार अधिकारी परमार ने बताया कि, यह प्रदर्शनी लगातार 17 मार्च तक लगी रहेगी।

indore

Recommended Video

      देवास :⁠ नगर निगम कमिश्नर ने किया सिटी फॉरेस्ट का निरीक्षण

      भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो इंदौर द्वारा देवास जिला प्रशासन के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम की गाथा के साथ ही 8 साल सेवा सुशासन गरीब कल्याण पर केंद्रित मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन महापौर गीता अग्रवाल ने किया। प्रचार अधिकारी परमार ने बताया कि, यह प्रदर्शनी लगातार 17 मार्च तक लगी रहेगी। इस दौरान युवाओ के बीच प्रश्न मंच परिचर्चाएं, नुक्कड़ नाटक के साथ ही देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतियां भी होंगी। 17 मार्च समापन वाले दिन शाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी, समाज सेवी दुर्गेश अग्रवाल एवं नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक अरविंद श्रीधर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी अनिल जैन उपस्थित थे।

      यह प्रदर्शनी अनूठी है

      सभी अतिथियों को केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी दिलीप सिंह परमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। परमार ने प्रदर्शनी में स्वतंत्र संग्राम के साथ ही भारत सरकार के 8 वर्ष के सेवा सुशासन गरीब कल्याण पर लगे पैनल के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महापौर अग्रवाल ने कहा कि, यह प्रदर्शनी बहुत ही अनूठी होने के साथ ही जानकारी युक्त है। उन्होंने आगे कहा कि नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की गाथा को जानना चाहिए। साथ ही प्रदर्शनी में लगी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल कर आमजन विशेषकर जरूरतमंद एवं वास्तविक हितग्राहियों को लाभ दिलवाना चाहिए।

      क्रांतिकारियों के बारे में बताया गया है

      कार्यक्रम में सभापति रवि जैन ने कहा कि, यह प्रदर्शनी विशेषकर युवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। प्रदर्शनी आकर्षक होने के साथ ही ज्ञानवर्धक है। युवा प्रदर्शनी के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के साथ ही क्रांतिकारियों के बारे में जान सकेंगे। इस अवसर पर दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि, प्रदर्शनी में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के क्रांतिकारियों के बारे में बताया गया है। जो कि हर एक व्यक्ति के लिए नया है। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक अरविंद श्रीधर ने कहा कि, देश के विकास में सरकार की कल्याणकारी योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

      ये भी पढ़े- MP: मिर्च के पौधों ने किसान को बनाया करोड़पति, इस ट्रिक से हुआ बंपर फायदा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+