MPPSC Result 2019: सब्जी वाले के बेटे को मिली सफलता, अब अफसर बन करेगा देश की सेवा
MPPSC Result 2019 के परिणाम सभी के सामने है, जहां परिणामों को देखा जाए तो इससे यह बात सही साबित होती है कि, मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। एमपीपीएससी 2019 के परिणाम में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने कड़े संघर्ष के बाद इस सफलता को हासिल किया है।
एमपीपीएससी 2019 के परिणाम में कहीं किसान की बेटी ने टॉप किया है, तो कहीं सब्जी वाले का बेटा अफसर बना है, तो कहीं किसी ने शादी के बाद परीक्षा की तैयारी करते हुए खास रिकॉर्ड कायम किया है।

गरीबों बच्चों को पढ़ाऊंगा
MPPSC 2019 के परीक्षा परिणाम में एक परीक्षा परिणाम ऐसा भी आया, जिसने उन सभी युवाओं को प्रेरणा देने का काम किया, जो अपने पिता के काम को बेहद छोटा समझते हैं। जी हां, यह उदाहरण पेश किया है, सोडलपुर के सब्जी विक्रेता के बेटे राम सोलंकी ने राम सोलंकी ने कड़ी मेहनत के बाद एमपीपीएससी 2019 की परीक्षा को पास किया है। राम के पिता सोडलपुर में ही सब्जी का व्यवसाय करते हैं। राम सोलंकी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसके चलते उन्हें कई बार परीक्षा की तैयारी छोड़ने भी पड़ी। वहीं अब राम बताते हैं कि, गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में उनकी मदद करना चाहता हूं।
कुछ ऐसा रहा परीक्षा परिणाम
मध्य प्रदेश में MPPSC 2019 की परीक्षा परिणाम में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं, जहां इन परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का मानना है कि, वह परीक्षा परिणाम का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। वहीं अब परिणाम आने से वह खुश नजर आ रहे हैं। इधर, अब परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थी जॉइनिंग की तैयारी में जुट गए हैं।
ये भी पढ़े- MP News: ट्रैफिक सुधार की दिशा में काम रही मोहन सरकार, BRTS के लिए कारगर प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications