MP News: ट्रैफिक सुधार की दिशा में काम रही मोहन सरकार, BRTS के लिए कारगर प्लान तैयार

MP की मोहन यादव सरकार एक्टिव नजर आ रही है, जहां सरकार अलग-अलग मुद्दों पर काम करते दिखाई दे रही है। वहीं मोहन यादव सरकार ने ट्रैफिक को लेकर खास प्लान तैयार किया है, जहां जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में ट्रैफिक सुधार को लेकर रणनीति तैयार की गई है।

ट्रैफिक की सर्वाधिक समस्या प्रमुख तौर पर उन शहरों में सामने आ रही है, जहां BRTS बनाया गया है। वहीं इसी को देखते हुए मोहन यादव सरकार की ओर से अब अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अलग-अलग शहरों में ट्रैफिक सुधार को लेकर खास प्लान भी तैयार किया गया है।

Ujjain

इस कार्य योजना पर होगा काम

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गत दिवस मंत्रालय में हुई बैठक में भोपाल में बीआरटीएस को हटाने पर सहमति बनी। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में बीआरटीएस के कारण यातायात में उत्पन्न हो रही विभिन्न दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा हुई, तत्पश्चात यह सहमति बनी। बैठक में राजधानी में बीआरटीएस की लंबाई के अलग-अलग हिस्सों को चरणबद्ध रूप से हटाने एवं सड़क के समतलीकरण एवं सुगम यातायात के अनुकूल मार्ग के विकास के कार्यों की योजना पर भी बातचीत हुई। इस बैठक के साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा लेक कॉरीडोर के प्रस्ताव पर भी प्रस्तुतिकरण एवं चर्चा हुई।

सीएम ने बैठक लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ BRTS भोपाल एवं VIP रोड भोपाल के चौड़ीकरण के संबंध में बैठक की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बीआरटीएस से पैदा हुई अनेक समस्याओं के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सर्वसम्मति से भोपाल के बीआरटीएस को चरणबद्ध रूप से हटाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सकेगा। स्थानीय परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। बीआरटीएस के स्थान पर सेंट्रल रोड डिवाइडर बनाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Kailash Vijayvargiya ले सकते हैं बड़ा फैसला, क्या छोड़ देंगे अपना पद, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+