MPCA का अवॉर्ड फंक्शन, कैलाश विजयवर्गीय का हाथ थाम मंच पर लाए ज्योतिरादित्य सिंधिया
इंदौर, 3 अगस्त: सियासत के गढ़ इंदौर में एमपीसीए की ओर से एनुअल अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया था, जहां सियासत की नई तस्वीर निकलकर सामने आई। यहां मंच से नीचे बैठे कैलाश विजयवर्गीय पर जैसे ही महाराज सिंधिया की नजर पड़ी वैसे ही सिंधिया ने मंच से उतरकर विजयवर्गीय हाथ थामा, और उन्हें मंच पर लाकर अपने पास बैठाया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, संजय जगदाले, एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी और राजू चौहान समेत तमाम क्रिकेट जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।

दोनों दिग्गजों के बीच चली लंबी चर्चा
एमपी में जारी सियासी हलचल के बीच इंदौर में एमपीसीए की ओर से एनुअल अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया था, जिसमें एक बार फिर महाराज सिंधिया यानि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बीच गजब का सियासी तालमेल देखने मिला, जहां मंच से नीचे बैठे कैलाश विजयवर्गीय पर जैसे ही सिंधिया की नजर पड़ी, वैसे ही उन्होंने मंच से नीचे उतरकर विजयवर्गीय का हाथ थामा और उन्हें मंच पर लेकर आए, जहां महाराज सिंधिया ने विजयवर्गीय को अपने साथ बैठाया, इतना ही नहीं इस दौरान महाराज सिंधिया और विजयवर्गीय के बीच मंच पर ही लंबी चर्चा भी चली।
इससे पहले विजयवर्गीय के घर हुई थी मुलाकात
मध्य प्रदेश की राजनीति में इससे पहले उस वक्त सियासी हलचल हुई थी, जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के घर महाराज यानी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे थे, और यहां दोनों ही नेताओं ने परिवारिक माहौल के बीच लंबी चर्चा की थी। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी नजर आ रहे थे। वहीं अब एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया और कैलाश विजयवर्गीय के बीच देखने मिले सियासी तालमेल ने सियासत में सरगर्मी बढ़ा दी है, जहां अब एक बार फिर सियासत के जानकार इस मुलाकात को सियासी चश्मे से देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications