MP Weather: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने किया बेहाल, दुकानों पर खत्म हुए AC और कूलर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते तापमान का असर कुछ इस तरह हो रहा है की दुकानों पर अब AC और कूलर की किल्लत होने लगी है। इतना ही नहीं जिस दुकान पर AC और कूलर उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ है। साथ ही दाम भी डबल से ट्रिपल हो चुके हैं।
देशभर में इन दिनों गर्मी का पारा लगातार बढ़ रहा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी गर्मी का प्रकोप देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान 44.7 डिग्री तक जा पहुंचा है, जहां तापमान ने अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ा है।

दुकानदारों की माने तो पिछले साल गर्मी में कूलर का व्यापार बेहद कम रहा था, तो वहीं अबकी बार गर्मी में कूलर और AC का व्यापार फल फूल रहा है, जहां रोजाना लगभग 2 हजार से ज्यादा कूलर तो वहीं 1 हजार से ज्यादा AC बिक रहे हैं। इतना ही नहीं अब बाजार में AC और कूलर की डिमांड बढ़ने से दुकानों पर कूलर और AC खत्म होने की कगार पर हैं, जहां अब बाहर से आने वाले माल का इंतजार किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कीमत भी बढ़ाई गई है, ताकि उन लोगों तक कूलर और AC पहुंचाए जा सके।
प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। उधर, लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसका पालन कर लोग लू से बचाव कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore Weather: भट्टी की तरह तपा इंदौर, 8 साल का रिकॉर्ड टूटा, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications