Indore में IND vs AUS क्रिकेट मैच पर बारिश का साया, इस दिन से फिर बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं फिलहाल इंदौर और उज्जैन संभाग में थमी बारिश का सिलसिला 22 सितंबर से एक बार फिर शुरू हो सकता है, इसे लेकर मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जताई है।
24 सितंबर को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाना है, जिसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है, तो वहीं क्रिकेट मैच को लेकर टिकट की बिक्री भी जारी है। इस बीच अब मौसम विभाग की ओर से 22 सितंबर से बारिश की संभावना भी जताई गई है।

22 सितंबर से बारिश की संभावना
मौसम केंद्र भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया की, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे नए सिस्टम का असर पूर्वी मध्यप्रदेश में 21 सितंबर से दिखेगा, 22 सितंबर से इंदौर में भी हल्की बारिश की शुरुआत हो जाएगी। 24 सितंबर को बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन गरज चमक के साथ मध्यम बरसात देखने मिल सकती है। इधर, दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद होलकर स्टेडियम में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसके बाद ग्राउंड स्टाफ की ओर से पानी सूखाने का काम किया जा रहा है। ग्राउंड स्टाफ लगातार मैदान सूखाने के काम में जुटा हुआ है, जहां जल्द ही मैदान सूखने की संभावना जताई जा रही है।
कई खिलाड़ियों ने बनाए रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश में इससे पहले भी क्रिकेट के कई मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें अलग-अलग देशों की टीम ने आकर यहां मुकाबले खेले हैं। मुख्य रूप से ग्वालियर और इंदौर स्थित स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों को देखने मिले हैं, जहां इन मैचों में कई अलग-अलग तरह के रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों की ओर से बनाए गए हैं। इन सभी मैचों में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है, इतना ही नहीं इंदौर के स्टेडियम में आईपीएल के क्रिकेट मैच भी संपन्न हो चुके हैं।
ये भी पढ़े- MP news: इंदौर और धार में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूलों की छुट्टी, अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications