Indore News: महापौर ने लिखा कलेक्टर को पत्र, दिया कुछ ऐसा सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त व्यक्त नजर आ रहा है। इधर, लगातार बढ़ते तापमान के बीच भरी दोपहरी में स्कूलों की छुट्टी हो रही है, जहां ऐसे में छोटे बच्चे भरी गर्मी में घर से आने और जाने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं। वहीं अब स्कूलों का समय बदलने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखा है।
महापौर ने अपने पत्र में लिखा कि, वर्तमान में इन्दौर शहर में भीषण गर्मी हो रही है साथ ही लू भी चल रही है। विद्यालय के विद्यार्थियों को इस भीषण गर्मी का सामना करना पड रहा है, जिसके कारण उनका स्वास्थ खराब होने की संभावना है। अतः भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया जाना उचित होगा।

वहीं प्रदेश के दूसरे शहरों में गर्मी के बढ़ने के चलते प्रशासन की ओर से स्कूलों का समय बदल गया है, तो वहीं इंदौर में प्रशासन की ओर से अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।
इंदौर में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच चल रहा है, जहां ऐसी स्थिति में शहर के कुछ स्कूल सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 तक लग रहे हैं। दोपहर 2 बजे के वक्त तापमान अपने अधिकतम आंकड़े पर होता है, और ऐसे में बच्चे, स्कूल से घर जाने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में पालक और बच्चे दोनों ही असहज नजर आते हैं। वहीं अब प्रशासन को स्कूलों का समय बदलने की आवश्यकता है।
लगातार बढ़ती गर्मी के चलते जहां एक तरफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं इंदौर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच स्कूली बच्चे धूप में तपते हुए स्कूल आने और जाने को मजबूर हैं। इंदौर के आसपास अलग-अलग जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है, जहां दोपहर 12 बजे तक ही स्कूल लगाने के आदेश हैं, तो वहीं इंदौर में स्कूल दोपहर 2 तक लगाए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तपती गर्मी में स्कूल आने और जाने को मजबूर बच्चे और उनके पालक अब प्रशासन से लगातार समय बदलने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से कोई आदेश फिलहाल स्कूल के समय में बदलाव को लेकर जारी नहीं किया गया है।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाते हुए कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। लगातार गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान आना 40 डिग्री को पार कर चुका है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह का बना रह सकता है, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले वक्त में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों गर्मी रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग देशों के साथ-साथ इंदौर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी, जहां इंदौर में लगातार बढ़ता तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने मिल सकता है, जहां वर्तमान में चल रहा तापमान 39 डिग्री अब 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी के साथ-साथ आने वाले दिनों में यह तापमान 40 डिग्री से बढ़कर 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में अब गर्मी बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान अब हीट वेव की ओर इशारा कर रहा है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, जहां आने वाले समय में तापमान बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जहां ग्वालियर- चंबल अंचल से लेकर मालवा-निमाड़ अंचल तक का मौसम अब गर्म होता नजर आ रहा है। वहीं गर्म होता मौसम आमजन की समस्या बढ़ा रहा है, जहां अब दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आया था, जहां इसके बाद अब लगातार मध्य प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है। वहीं आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। यही कारण है कि, अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: भीषण गर्मी में दोपहर तक लग रहे स्कूल, बच्चे परेशान, समय बदलने की मांग
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications