Indore News: भीषण गर्मी में दोपहर तक लग रहे स्कूल, बच्चे परेशान, समय बदलने की मांग
मध्य प्रदेश के इंदौर में तापमान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते तापमान से जनजीवन अस्त व्यक्त नजर आ रहा है। इधर, लगातार बढ़ते तापमान के बीच भरी दोपहरी में स्कूलों की छुट्टी हो रही है, जहां ऐसे में छोटे बच्चे भरी गर्मी में घर से आने और जाने के लिए मजबूर नजर आ रहे हैं।
वहीं प्रदेश के दूसरे शहरों में गर्मी के बढ़ने के चलते प्रशासन की ओर से स्कूलों का समय बदल गया है, तो वहीं इंदौर में प्रशासन की ओर से अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इंदौर में तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच चल रहा है, जहां ऐसी स्थिति में शहर के कुछ स्कूल सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 तक लग रहे हैं। दोपहर 2 बजे के वक्त तापमान अपने अधिकतम आंकड़े पर होता है, और ऐसे में बच्चे, स्कूल से घर जाने के लिए मजबूर होते हैं। ऐसे में पालक और बच्चे दोनों ही असहज नजर आते हैं। वहीं अब प्रशासन को स्कूलों का समय बदलने की आवश्यकता है।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गर्मी अपना प्रकोप दिखाते हुए कहर बरपा रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। लगातार गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते प्रदेश के कई जिलों में तापमान आना 40 डिग्री को पार कर चुका है, तो वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कुछ इसी तरह का बना रह सकता है, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी भोपाल समेत कुछ जिलों में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, आने वाले वक्त में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इन दिनों गर्मी रफ्तार पकड़ रही है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के अलग-अलग देशों के साथ-साथ इंदौर में लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी, जहां इंदौर में लगातार बढ़ता तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के इंदौर में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला देखने मिल सकता है, जहां वर्तमान में चल रहा तापमान 39 डिग्री अब 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी के साथ-साथ आने वाले दिनों में यह तापमान 40 डिग्री से बढ़कर 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में अब गर्मी बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार बढ़ता तापमान अब हीट वेव की ओर इशारा कर रहा है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान लगभग 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, जहां आने वाले समय में तापमान बढ़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार तापमान बढ़ रहा है, जहां ग्वालियर- चंबल अंचल से लेकर मालवा-निमाड़ अंचल तक का मौसम अब गर्म होता नजर आ रहा है। वहीं गर्म होता मौसम आमजन की समस्या बढ़ा रहा है, जहां अब दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आया था, जहां इसके बाद अब लगातार मध्य प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है। वहीं आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। यही कारण है कि, अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications