Indore News: ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, इन नंबर की गाड़ी मालिकों के घर पहुंचेंगे चालान
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। परिवहन विभाग द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन करवाने के लिए कार्रवाई प्रारंभ की गई है। इसके लिए चलायी जा रही मुहिम में 25 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुये एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ एक बस भी जप्त की गई।
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनो पर कार्रवाई भी की जा रही है।

वाहनों पर अवैधानिक रूप से लगे राजनीतिक चिन्ह वाले बेनर, पोस्टर को भी हटवाया जा रहा है। अनाधिकृत रुप से हूटर लगे वाहनों पर भी कार्रवाई हो रही है। बिना HSRP नम्बर प्लेट के वाहनों भी कार्रवाई की गई। इस दौरान 25 से अधिक वाहनो पर चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही 01 बस बिना परमिट फिटनेस के संचालित होने पर जब्त कर कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए मानव जीवन की सुरक्षा, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने धारा 144 (1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार बगैर अनुमति के धरना, प्रदर्शन, रैली, जुलूस आदि आयोजित नहीं की जा सकेंगी। साथ ही ध्वनि विस्तार यत्रों के उपयोग की अनुमति भी लेना होगी।
आदेश में कहा गया है कि, विभिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन, धरना, रैली, जुलूस आदि सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति बिना आयोजित नहीं किया जाये। बिना अनुमति पांडाल आदि निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाइल, कंप्यूटर, पोस्टर एवं अन्य सोशल मीडिया आदि पर विधि विरुद्ध संदेश के प्रसारण अग्रेषण, साम्प्रदायिक टिप्पणी, 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों को एक स्थान पर एक समय में एकत्रित होने पर प्रतिबन्ध रहेगा।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: आचार संहिता में सावधानी से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल, वरना हो सकते हैं परेशान












Click it and Unblock the Notifications