Indore News: नौकरी नहीं देने पर नाराज हुआ बेरोजगार, IIT को बम से उड़ाने की धमकी दी
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सिमरोल स्थित IIT कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 17 जुलाई को धमकी भरा मेल मिलने के बाद से पुलिस एक्शन में नजर आ रही थी, जहां लगातार पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए छापेमार कार्रवाई को अंजाम दे रही थी।
वहीं अब पुलिस को सफलता हासिल हुई है, जहां पुलिस ने इंदौर से ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

मामला 17 जुलाई का है, जब IIT इंदौर के कैंपस को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्रबंधन को मिला था। वहीं मेल मिलने के बाद प्रबंधन ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी, जहां शिकायत होते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जहां पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नौकरी नहीं देने पर आईआईटी में दहशत फैलाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।
आरोपी ने पुलिस को बताया की, साल 2022 में उसने आईआईटी में नौकरी के लिए आवेदन दिया था, जहां तमाम कोशिश करने के बाद भी आरोपी का आवेदन स्वीकर नहीं किया गया. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, जहां उसने आईआईटी कैंपस में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस तरह का मेल प्रबंधन को भेजा है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने 15 अगस्त के दिन बम विस्फोट की धमकी दी थी, साथ ही उसने खुद को पाकिस्तान का आईएसआई एजेंट बताया था।
बता दें की इससे पहले भी अलग-अलग संस्थानों के साथ-साथ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया था, जहां इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़े- Indore News: बेसमेंट में चल रहे मॉल, हॉस्पिटल और कोचिंग, सख्त एक्शन की तैयारी में प्रशासन












Click it and Unblock the Notifications