Indore news: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बदमाशों को अल्टीमेटम, संभल जाएं नहीं तो संभाल दिए जाएंगे
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला निकल कर सामने आया था, जहां शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में लगभग 25 परिवारों ने पलायन करने के लिए अपने घर के बाहर पोस्टर चिपका दिए थे। यह परिवार क्षेत्र में बढ़ती नशाखोरी से परेशान थे, जिसके चलते यह लोग अपना घर बेचने के लिए तैयार हो गए थे।
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई तो वहीं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी गुंडे बदमाशों को सख्त हिदायत दी है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए हैं, तो वहीं लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।

गृह मंत्री ने कही ये बात
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, मैं कल ही इंदौर से आया हूं। इस विषय पर विस्तार से मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है। इस विषय पर विस्तार से मुख्यमंत्री स्वयं चर्चा करने वाले हैं, जहां तक मेरे संज्ञान की बात है, इसमें हमने जो संज्ञान लिया है, उसमें बिल्डर ने कॉलोनी को उन्हें समर्पित नहीं की है, और इस कारण से वहां पर कुछ बदमाशों की जानकारी आई थी, वहां पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। वहां अंधेरा और सफाई की समस्या थी उसके लिए नगर निगम को मुख्यमंत्री हिदायत करने वाले ही हैं, और मैं स्पष्ट रूप से कह दूं की जो लोग भी गुंडे हैं, बदमाश हैं, जिनसे उन्हें डर है। उन गुंडों को मैं चेतावनी दे रहा हूं कि इस तरह की शिकायत यदि दोबारा आएगी तो बहुत ही कड़ी कार्रवाई होगी। संभल जाए नहीं तो संभाल दिए जाएंगे।
सीएम शिवराज ने ली बैठक
प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंडे बदमाश और असामाजिक तत्वों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे। आम जनता में पुलिस पर विश्वास होना जरूरी है। मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय भवन में हुई बैठक में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगामी समय में किस तरह से जनता की सुरक्षा के लिए खास प्लान तैयार किया जा सकता है, इसके भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े- Khargone को करोड़ों के विकासकार्यों सौगात देंगे CM Shivraj, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications