Indore News: गुंडे-बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, अब इनकी है बारी

इंदौर में पुलिस का देर रात्रि में गुंडे-बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी है, जहां गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में गुंडे-बदमाशों की बड़ी संख्या को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1298 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमें से 583 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Indore

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 115 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के साथ ही, सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। बदमाशों से डोजियर भरवाकर, उन्हें अपराध ना करने की हिदायत दी।

पुलिस कमिश्नर, इंदौर की अगुवाई में, इंदौर पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे-बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने देर रात्रि में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 461 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 393 पर वैधानिक कार्रवाई की है।

313 से ज्यादा वारंटों को तामिल कराया गया, जिसमें लंबे समय से फरार- 03-फरारी, 137-स्थाई, 173-गिरफ्तारी और कई जमानती वारंट भी तामिल किए। साथ ही 11 इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए।

पुलिस ने क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 68 जिलाबदर बदमाशों सहित कई गुंडे/बदमाशों को चेक किया। जिला बदर अवधि का उल्लंघन कर, क्षेत्र में घूमते हुए 01 बदमाश को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। विभिन्न प्रकरणों में वाँछित 68 अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए। अपराधियों को पकड़कर, डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस की कार्रवाई से गुंडे-बदमाशों के बीच हड़कंप की स्थिति नजर आ रही थी। पुलिस आने वाले दिनों में इसी तरह की कार्रवाई शहर में जारी रखेगी।

ये भी पढ़े- Indore में अवैध कॉलोनी पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अब इनकी है बारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+