Indore में अवैध कॉलोनी पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अब इनकी है बारी
इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश के क्रम में निगम द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी है।
अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने बताया कि, जोन 13 में सर्वे क्रमांक 90/2 बिलावली में बन रही अवैध कॉलोनी पर सख्त कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के अंतर्गत कॉलोनी में मूरम और चूरी द्वारा निर्मित अवैध सड़क को उखाड़ा गया। इसके अलावा, प्लॉट विभाजन के लिए लगाए गए पोल को हटाया गया तथा 3 प्लीथ निर्माणों को भी हटाया गया। इस मौके पर कॉलोनी सेल के सहायक यंत्री टीना सिसोदिया, भवन अधिकारी सुनील सिंह जादौन, भवन निरीक्षक विशाल राठौर, बबलू कल्याने एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
अवैध दुकानों एवं निर्माणों को हटाने की कार्रवाई
इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भवन निरीक्षक विनोद मिश्रा द्वारा नगर निगम की टीम ने झोन 10 में स्थित श्री नगर और मेनन कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्रों में अनाधिकृत रूप से किए गए निर्माण कार्यों को हटाने की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के अंतर्गत झोन 10 में 85 श्री नगर और 01 मेनन कॉलोनी में पार्किंग क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने यह निर्देश दिए हैं कि, पार्किंग क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माणों को तत्काल हटाया जाए ताकि आम नागरिकों को पार्किंग की सुविधा मिल सके और यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा दुकानदारों और निर्माणकर्ताओं को बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर किए गए अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश के क्रम में निगम द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छ शहर में निगम का एक्शन, गंदगी फैलाने वालों पर लाखों का जुर्माना












Click it and Unblock the Notifications