Indore News: थाना प्रभारी की वर्दी पहनकर रौब झाड़ना भारी पड़ा, पुलिस ने पकड़कर दी सजा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने फर्जी थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है। फर्जी थाना प्रभारी बनकर युवक ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके बाद युवक ने पिस्तौल निकाल कर पीड़ित को धमकाने की कोशिश भी की है।
इस घटनाक्रम के बाद कुछ लोगों ने फर्जी थाना प्रभारी बनकर घूम रहे युवक को पकड़ लिया, और पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के की कार जप्त कर ली है, जहां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक युवक फर्जी थाना प्रभारी बन 3 स्टार वर्दी पहनकर काले रंग की कर से घूम रहा था। वहीं जब युवक कर चला रहा था तो युवक ने एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी चालक ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने पिस्तौल निकाल कर युवक को धमकाने की कोशिश की है। वहीं टक्कर के बाद आरोपी मौके से भाग रहा था, तभी कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि, आरोपी थाना प्रभारी की ड्रेस पहनकर घूम रहा था। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि, आरोपी CRPF का बर्खास्त जवान है, जो रौब झाड़ने के लिए लगातार TI की वर्दी पहन कर चलता था। आरोपी की वर्दी पर तीन स्टार भी लगे हुए थे, जिससे लोगों को यह लगे कि आरोपी थाना प्रभारी है। वहीं पुलिस ने वर्दी, एयर पिस्टल और कार को जप्त कर लिया है, जहां पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, इंदौर पुलिस ने इससे पहले भी लगातार इसी तरह नकली पुलिस, IAS अधिकारी और जवानों को पकड़ा है, जिसके बाद अब इंदौर पुलिस एक बार फिर फर्जी थाना प्रभारी को पकड़ने में कामयाब हुई है।
ये भी पढ़े- Crypto Currency के नाम पर बढ़ने लगी ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी












Click it and Unblock the Notifications