Crypto Currency के नाम पर बढ़ने लगी ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
"Crypto currency scam/ Investment Scam" से सावधान रहने के लिए इंदौर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, जहां इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच द्वारा इस संबंध में जागरूकता हेतु Digital Cyber Advisory के तहत ये महत्वपूर्ण Video जारी किया गया है।
वीडियो के माध्यम से बताया है कि, वर्तमान में Cyber ठग द्वारा सोशल मीडिया पर क्रिप्टो करेंसी में पैसे इन्वेस्टमेंट कर लुभावने प्रॉफिट के फर्जी Screen Shot को स्टोरी/रिल्स में पोस्ट कर रहे है एवं लोगो से फर्जी इन्वेस्ट कराते हुए उनके पैसों को प्राप्त करने के लिए GST Tax के नाम से पैसे प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

वर्तमान में ठग गैंग के द्वारा ऑनलाइन ठगी का नया तरीका अपनाया है जिसमे ठग फर्जी Colour ट्रेडिंग वेबसाईट बनाकर, लुभावने प्रॉफिट का लालच देते हुए लोगो से पैसे इन्वेस्ट कराते है और कुछ दिनों के बाद वेबसाइट को बंद करके लोगो के इन्वेस्ट पैसे प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते है।
इसलिए किसी भी अनजान वेबसाईट की विश्वसनीयता की जांच किए बिना जल्दबाजी या लालच में आकर कभी भी पैसे इन्वेस्ट न करें, अन्यथा आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो सकते है। क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा डिजिटल सायबर एडवाइजरी के तहत इस वीडियो के माध्यम से किया जा रहा है सभी को साइबर अपराध के प्रति जागरूक।
इंदौर पुलिस को ऑनलाइन ठगी की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है। इसी के संबंध में आमजन को जागरूक करने के इरादे से क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा डिजिटल सायबर एडवाइजरी के रूप में ये महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है।
सायबर ठगों द्वारा कॉल पर पिता का मित्र बताकर कॉल व मैसेज के द्वारा आपको पैसे ट्रांसफर करने या ट्रांसफर किए हुए पैसे रिफंड सहित किसी भी प्रकार की बैंक संबंधित समस्या का हवाला देकर ठग आपको भरोसे में लेते हुए आपसे पैसे प्राप्त करता है और आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते है।
ये भी पढ़े- Budget 2024: मोदी सरकार ने आदिवासियों को दी सौगात, उन्नत ग्राम अभियान का कितना मिलेगा लाभ?












Click it and Unblock the Notifications