कांग्रेस झूठ और लूट की दुकान लेकर चुनाव में आई है...राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने साधा निशाना

MP Assembly Election 2023 के मद्देनजर BJP अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को रफ्तार दे रही है, जहां राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमेर सिंह सोलंकी ने अभय प्रशाल स्थित संभागीय मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि, भाजपा ने आदिवासी जनजाति के भाई बहनों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है, देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में जो विकास कार्य किए हैं, वो आज जनता के सामने प्रत्यक्ष है।

Indore

कांग्रेस पर साधा निशाना

सोलंकी ने कहा की, कांग्रेस की सरकार ने 60 वर्षों तक आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक की तरह ही माना हैं, उनके मान सम्मान, अधिकार दिलाने का कार्य भाजपा ने किया है। सुमेर सिंह सोलंकी ने कांग्रेस नेत्री द्वारा कुक्षी में की गई सभा में आदिवासी बहनों को कुर्सी ना देते हुए उनका अपमान किया हैं, स्वयं मंच पर बैठी , हमारे आदिवासी भाई-बहन धूप में नीचे बैठे, प्रियंका गांधी को आदिवासी भाई बहनों से माफी मांगनी चाहिए, यह घटना निंदनीय है, यह अपमान है हमारे आदिवासी बंधु का, भाजपा ने सदैव जनजातीय समाज को समान सम्मान दिया है। यह अपमान सिर्फ कुक्षी के ही नहीं अपितु प्रदेश के 2 करोड़ भाई बहनों का अपमान हैं।

सोलंकी ने कही ये बात

सोलंकी ने कांग्रेस से प्रश्न करते हुए कहा की, उन्होंने कभी भी जनजातीय महापुरुषो को सम्मानित किया, उनके नाम से भाजपा ने कई स्मारकों का निर्माण किया, महापुरुष बिरसा मुंडा जी की स्मृति में भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस स्थान दिलाने का कार्य किया है। रानी दुर्गावती जी का स्मारक 100 करोड़ की लागत से बन रहा है। यहीं कांग्रेस ने जब सर्वोच्च पद पर पदासीन आदिवासी महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के चुनाव के समय में उन्हें वोट तक नहीं दिया। भाजपा ने अपने मंत्री मंडल में 8 मंत्रियों एवं 3 राज्यपालों को पद प्रदान किया है। ये आदिवासी समाज हेतु गौरव का विषय है, स्वयं का जिक्र करते हुए कहा की निमाड़ और मालवा के गरीब परिवार से उठाकर, बकरी चराने वाला ये बेटा सांसद के रूप में आदिवासी भाई बहनों के लिए कार्य कर रहा हैं, तो यह भाजपा की देन है।

ये भी पढ़े- MP Election: 'मिशन मालवा' पर योगी आदित्यनाथ, इन विधानसभाओं में दिखा रहे दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+