MP Bord Exam Result में 50 प्रतिशत से कम रिजल्ट पर कलेक्टर हुए नाराज, प्राचार्यों पर गिरी गाज
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणामों को गंभीरता से लिया जा रहा है। खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्याे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए.

Recommended Video

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए थे, जहां राजधानी भोपाल में स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। वहीं अब माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा घोषित किए गए निराशाजनक परीक्षा परिणामों को गंभीरता से लिया जा रहा है। खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्याे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए है।
कलेक्टर ने की कार्रवाई
जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया कि परीक्षा परिणाम में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले में संचालित शासकीय हाईस्कूल/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 50 प्रतिशत से कम परीक्षा परिणाम दिये जाने वाली संस्थाओं के प्राचार्यों को हाईस्कूल के 30 एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्याे 34 को कलेक्टर जिला द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपिल) नियम 1966 के अंतर्गत कारण बताओ सूचना पत्र दिनांक 31 मई 2023 को जारी कर स्पष्टीकरण 03 दिवस में चाहा गया है।
हाल ही में घोषित हुआ रिजल्ट
मध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बीते गुरुवार को राजधानी भोपाल में दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी किया गया था, जहां स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। 10वीं का रिजल्ट 63.9% रहा, जिसमें 60.27% छात्र तो वहीं 66.47% छात्राओं ने बाजी मारी है, यह रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहे हैं। वहीं 12वीं का रिजल्ट 55.2% रहा जहां 52% छात्रों ने तो वहीं 58% छात्राओं ने बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी तो वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई थी।
ये भी पढ़े- Indore news: करणी सेना के पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, कार में मिली लाइसेंसी रिवॉल्वर












Click it and Unblock the Notifications