MP board 2023 result: 10वीं में इंदौर के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी, प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया
माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं, 10वीं कक्षा में इंदौर, नंदानगर के मृदुल पाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं नेहरू नगर की प्राची गड़वाल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Recommended Video

माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं, जहां राजधानी भोपाल में प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया की, 10वीं कक्षा में इंदौर, नंदानगर के मृदुल पाल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं नेहरू नगर की प्राची गड़वाल ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर गुरुकुल स्कूल, सीधी की कीर्ति प्रभा मिश्र ने बाजी मारी है। राजधानी भोपाल में एमपी बोर्ड ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किया।
कुल इतने प्रतिशत रहा रिजल्ट
10वीं का रिजल्ट 63.9% रहा, जिसमें 60.27% छात्र तो वहीं 66.47% छात्राओं ने बाजी मारी है, यह रिजल्ट पिछले साल से बेहतर रहे हैं। वहीं 12वीं का रिजल्ट 55.2% रहा जहां 52% छात्रों ने तो वहीं 58% छात्राओं ने बाजी मारी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी तो वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट स्टूडेंट्स अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं जिनमें मुख्य रूप से mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा सकता है।
स्टूडेंट्स में उत्साह की लहर
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं, जहां रिजल्ट को लेकर सुबह से ही स्टूडेंट्स में अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा था। वहीं अब स्टूडेंट्स ऑनलाइन सेंटर के साथ ही मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12:30 बजे राजधानी भोपाल स्थित एमपी बोर्ड ऑफिस के ऑडिटोरियम में रिजल्ट जारी किया, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की अलग-अलग स्ट्रीम के अनुसार कुल पासिंग प्रतिशत और लड़कों व लड़कियों में से हर कैटेगरी के लिए टॉपर का नाम घोषित किया गया।
ये भी पढ़े- MP Board Result 2023 Live: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए कितने छात्र हुए 1st डिवीजन पास
-
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications