MP Assembly Election: कैलाश विजयवर्गीय का कमलनाथ पर पलटवार, बोले- गलतफहमी जल्दी दूर हो जाएगी
MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां बयान बाजी का सिलसिला भी तेज हो चुका है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ओर से दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है।
BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है, प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है। यह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की गलतफहमी है, इसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

विजयवर्गीय ने साधा निशाना
विधानसभा एक से भाजपा प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, शायद वह गलतफहमी में जी रहे हैं। प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी के विकास के साथ है। भारतीय जनता पार्टी की महिला सशक्तिकरण के साथ है। भारतीय जनता पार्टी के नौजवानों को रोजगार देने वाली योजना के साथ है। भारतीय जनता पार्टी के गरीब कल्याण के जितने कार्यक्रम हुए हैं, उसके साथ है। इसलिए मध्य प्रदेश की जनता हमेशा ही पिछले 20 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के साथ रही है। शिवराज जी के साथ रही है, इसलिए गलतफहमी है कमलनाथ की, जो बहुत जल्दी दूर हो जाएगी।
विजयवर्गीय ने संभाला मैदान
बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 के लिए चुनाव तारीख का ऐलान, BJP-कांग्रेस और AAP ने संभाला मैदान












Click it and Unblock the Notifications