Indore की विधानसभा-3 में सियासत का महामुकाबला, गोलू शुक्ला vs पिंटू जोशी में से किसका पलड़ा भारी, जानिए?

सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से BJP ने गोलू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, जहां इस विधानसभा से बीजेपी और कांग्रेस के दो युवाओं के बीच सियासत का रोमांचक मुकाबला देखने मिलेगा, जहां बीजेपी से गोलू शुक्ला चुनाव मैदान में है, तो वहीं कांग्रेस से दीपक पिंटू जोशी ने चुनाव मैदान संभाला है।

कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दीपक पिंटू जोशी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं, तो वहीं BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां अब दोनों ही युवा मैदान में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं, और जनता के बीच पहुंचकर जनता का आशीर्वाद ले रहे हैं।

Indore

सियासत का रोमांचक मुकाबला

सियासत के जानकारों की माने तो गोलू शुक्ला और पिंटू जोशी दोनों ही नेताओं को अपने-अपने दल से अपने-अपने पिता और परिवार के द्वारा की गई संगठन सेवा का फल मिला है, जहां गोलू शुक्ला को बड़े भैया यानी स्व. विष्णु प्रसाद शुक्ला के द्वारा किए गए कामों का फायदा मिला है, तो वहीं पिंटू जोशी को पिता स्व. महेश जोशी के द्वारा की गई संगठन सेवा का लाभ मिला है। वहीं अब दोनों ही युवाओं के बीच होने वाले राजनीति के महा मुकाबला पर पूरे प्रदेश की नजर है। देखा जाए तो सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा तीन से BJP ने गोलू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, जहां इस विधानसभा से बीजेपी और कांग्रेस के दो युवाओं के बीच रोमांचक मुकाबला देखने मिलेगा।

कुछ ऐसा है समीकरण

विधानसभा-3 के सियासी समीकरण देखें तो इस विधानसभा को व्यापारी बाहुल्य विधानसभा माना जाता है। साथ ही इस विधानसभा में साल 2018 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के आकाश विजयवर्गीय ने जीता था, तो वहीं इससे पहले साल 2013 में इस विधानसभा से उषा ठाकुर ने जीत हासिल की थी। बीजेपी ने इस विधानसभा में लगभग 3 हजार करोड़ के विकास कार्य करने का दावा किया है। वहीं कांग्रेस की माने तो बीजेपी के द्वारा किए गए विकास दूरबीन लेकर ढूंढने से भी नजर नहीं आ रहे। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की जनता किसे जीत का आशीर्वाद देती है।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-3 से गोलू शुक्ला को BJP ने बनाया प्रत्याशी, इस कारण आकाश विजयवर्गीय को नहीं मिला टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+