Indore की विधानसभा-3 से गोलू शुक्ला को BJP ने बनाया प्रत्याशी, इस कारण आकाश विजयवर्गीय को नहीं मिला टिकट
MP Assembly Election 2023 के लिए BJP ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है, जहां BJP ने अपनी सूची में इंदौर की विधानसभा-3 से IDA उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारा है। इससे पहले इस विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय विधायक थे, जहां अबकी बार उनकी जगह गोलू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी को संगठन की ओर से विधानसभा एक का प्रत्याशी घोषित किया गया था, जिसके बाद अब संगठन ने आकाश विजयवर्गीय को टिकट ना देते हुए IDA उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला को विधानसभा-3 से प्रत्याशी बनाया है।

इस कारण बदला टिकट
BJP संगठन की ओर से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा 1 से प्रत्याशी घोषित किया गया था। यही कारण रहा कि, संगठन ने विधानसभा 3 से आकाश विजयवर्गी के स्थान पर गोलू शुक्ला को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। वहीं इससे पहले आकाश विजयवर्गीय खुद भी संगठन के नेताओं को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने की बात कह चुके थे। कुल मिलाकर देखा जाए तो इंदौर की विधानसभा 3 से बीजेपी ने आकाश विजयवर्गी के स्थान पर गोलू शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।
BJP ने जारी की पांचवी सूची
BJP की ओर से जारी की गई पांचवी सूची में सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से राकेश गोलू शुक्ला, विधानसभा-5 से महेंद्र हार्डिया तो वहीं विधानसभा महू से उषा ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ जोबट विधानसभा से विशाल रावत, सेंधवा से अंतर सिंह आर्य, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू, बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, बड़वाह से सचिन बिरला, खरगोन से बालकृष्ण पाटीदार, सरदारपुर से वेल सिंह भूरिया, मनावर से शिवराम कन्नौज, धार से नीना वर्मा, महिदपुर से बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन उत्तर से अनिल कालूहेड़ा और बडनगर से जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की आखिरी सूची, इंदौर से इन्हें मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications