MP news: कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी के वायरल वीडियो पर वीडी शर्मा ने साधा निशाना, कही ये बात
MP Assembly Election 2023 को लेकर सियासी हलचल जारी है। इस बीच खरगोन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में जोशी सरकार आने पर खरगोन दंगे की फिर से जांच कराने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब वीडियो के लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

वीडी शर्मा ने साधा निशाना
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा कि, क्या आप हमास का समर्थन करते हैं, क्या आप आतंकवाद के साथ खड़े हैं। खरगोन में रवि जोशी विधायक और उनके समर्थक उनके बेटे, बेटियां हमास के आतंकवादियों के मारे जाने पर खरगोन में श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दुर्भाग्य है। यह उनको श्रद्धांजलि देते हुए धमकी भी दे रहे हैं, की खरगोन के दंगे के अंदर हम देख लेंगे, अरे आप क्या देख लेंगे, यह जनता तुम्हें 17 तारीख को देख लेगी कि, यह जो आतंकवादियों का, इस प्रकार के तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों का समर्थन करने वाली कांग्रेस यह दुर्भाग्य है। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर तो ताला लग गया है, और हमास के आतंकवादियों का सहारा ले रहे हैं, उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो
मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे वैसे सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां लगातार अलग अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं अब खरगोन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जोशी सरकार आने पर खरगोन दंगे की फिर से जांच कराने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Election में जीत के लिए साधना का सहारा ले रहे प्रत्याशी, बगलामुखी मंदिर में बढ़ा हवन-पूजन का सिलसिला












Click it and Unblock the Notifications