Indore news: सांवेर को मिली सौगात, RDSS के तहत देश का पहला ग्रिड लोकार्पित हुआ
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपनी सांवेर विधानसभा को लगातार विभिन्न योजनाओं की सौगात देते नजर आ रहे हैं, जहां अलग-अलग सौगातो के बल पर सांवेर विधानसभा लगातार विकास की रफ्तार पकड़ रही है। यही कारण है कि, सांवेर विधानसभा की तस्वीर भी अब बदलती हुई नजर आ रही है।
रिवेम्प्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत देश में सबसे पहले तैयार किए गए इंदौर जिले के ईमलीखेड़ा के अत्याधुनिक 33/11 केवी के बिजली ग्रिड का लोकार्पण गुरुवार की शाम उल्लासित माहौल में हुआ।

अतिथियों ने कही ये बात
अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी थे। अतिथियों ने कहा कि, बिजली के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ कार्य हो रहा है। इसमें ग्रिड के अलावा मोनो पोल, पैंथर लाइन, अंडर ग्राउंड लाइन शामिल है। अतिथियों ने कहा कि बिजली विकास की धड़कने हैं। बड़े बड़े उद्योगों में यदि बिजली कुछ देर भी चली जाए तो बड़ा नुकसान हो जाता है, इसीलिए अत्याधुनिक तरीके से ग्रिड एवं लाइनों के काम हो रहे हैं।
जन-जन की मदद के लिए उपयोगी
मंत्री तुलसी सिलावट एवं सांसद शंकर लालवानी ने केंद्र व मप्र शासन की बिजली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं की दी जा रही सब्सिडी को जन-जन की मदद के लिए उपयोगी बताया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि, सांवेर क्षेत्र में शहरी, ग्रामीण, औद्योगिक एवं कृषि इलाके में 82 करोड़ के कार्य मंजूर किए गए थे, कई कार्य पूर्ण होकर उपयोग भी प्रारंभ हो गया है। सभी कार्य आगामी दस वर्ष की बिजली मांग को देखकर मंजूर हुए है। अतिथियों का स्वागत इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा, कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन आदि ने किया।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं अलीराजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications