MP Assembly Election 2023 की तैयारी, चुनाव ड्यूटी में लगने वाले अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इन्हीं तैयारियों के संबंध में यहां उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदौर व उज्जैन संभाग के 15 जिलों के 90 उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे ने किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम होल्कर साइंस कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण देने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग से आये मास्टरर्स ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है।

कुछ ऐसा है प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में विविध विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत अधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मेपिंग, सर्विस वोटर पोर्टल, ऑबर्जवर पोर्टल, ई.व्ही.एम., निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, आदर्श आचरण संहिता, मतगणना सहित अन्य गतिविधियों के संबंध प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें निर्वाचन संबंधी नियम और निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है। इसी तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम इंदौर में 19 जून से 22 जून तक तथा 3 जुलाई से 6 जुलाई तक भी आयोजित किया जायेगा। इंदौर में आये उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को आवास सुविधा विभिन्न शासकीय गेस्ट हॉउस में की गई है।
तैयारियां का सिलसिला शुरू
मध्य प्रदेश में साल 2023 के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां का सिलसिला शुरू हो चुका है। इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का काम भी शुरू हो चुका है, जिनकी ड्यूटी विधानसभा के चुनाव में लगनी है। बता दें कि कर्मचारियों की बड़ी संख्या चुनाव के लिए अपनी-अपनी व्यवस्थाएं संभालती है, जिसके चलते राज्य में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न हो पाते हैं। चुनाव के दौरान मतदान से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है।
ये भी पढ़े- MP news: शाजापुर में बस और कार के बीच जोरदार टक्कर, सीहोर में पलटी अनियंत्रित बस












Click it and Unblock the Notifications