MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं पेटलावद विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य पेटलावद विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। बीजेपी की ओर से यहां निर्मला भुरिया को प्रत्याशी बनाया गया है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से किसी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, इसका फिलहाल इंतजार है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के वालसिंह मेड़ा विधायक हैं।
पेटलावद विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, पेटलावद विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। पेटलावद विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

कुछ ऐसा है विधानसभा का हाल
पेटलावद विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की एक सीट है। ये झाबुआ लोकसभा सीट का हिस्सा है, जो निमाड़ इलाके में पड़ता है। पेटलावद विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 81 हजार 589 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 187, महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 392 और थर्ड जेंडर की संख्या 10 है। लगभग सवा दो लाख वोटर वाली इस यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट है. इलाके में शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा पानी की कमी और किसानों को उपज का सही दाम दिलाने जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाना है।
साल 2018 में कुछ ऐसे थे आंकड़े
पेटलावद विधानसभा के साल 2018 में हुए चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के वालसिंह मेड़ा ने जीत हासिल की थी, जब बीजेपी प्रत्याशी को यहां से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर निर्मला दिलीपसिंह भुरिया (बीजेपी) ने 80384 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 17016 मतों के अंतर से हराया था। दूसरा स्थान (63368) वोटों के साथ व वालसिंह मेडा (कांग्रेस) को मिला था। वहीं अब देखना होगा की साल 2023 के विधानसभा चुनाव में यहां से कौन बाजी मारता है.
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं झाबुआ विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
-
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
MP News: 6वें राज्य वित्त आयोग का गठन, जानिए जयभान सिंह पवैया कैसे बने अध्यक्ष, ग्वालियर में जश्न -
भोपाल स्लॉटर हाउस गोमांस मामला: असलम कुरैशी को जमानत मिलते ही रिहा, लेकिन बाहर निकलते ही दोबारा गिरफ्तार -
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला, मुर्दाघर में पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, भागकर बचाई जान -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस












Click it and Unblock the Notifications