MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं झाबुआ विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य झाबुआ विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। बीजेपी की ओर से यहां भानु भुरिया को प्रत्याशी बनाया गया है, तो वहीं कांग्रेस की ओर से किसी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, इसका फिलहाल इंतजार है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया विधायक हैं।
झाबुआ विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, झाबुआ विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। झाबुआ विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है।

कुछ ऐसा है विधानसभा का हाल
गुजरात राज्य से सटी आदिवासी बाहुल्य झाबुआ नगर विधानसभा में कुल वोटर्स की संख्या 3 लाख 07 हजार 275 है। इसमें पुरुष मतदाता 1 लाख 52 हजार 887, महिला वोटर 1 लाख 54 हजार 375 और थर्ड जेंटर मतदाता की संख्या 13 है। 2018 विधानसभा चुनाव में झाबुआ सीट बीजेपी के गुमान सिंह डामोर ने जीत ली, लेकिन 2019 में उन्हे जब सांसद का चुनाव लड़वाया गया, तो वे लोकसभा में पहुंच गए। ऐसे में उन्हें विधायक का पद छोड़ना पड़ा। वही फिर साल 2019 में हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने इस विधानसभा को जीत लिया, जिसके बाद यह विधानसभा कांग्रेस के कब्जे में चली गई।
साल 2018 में कुछ ऐसे थे आंकड़े
झाबुआ विधानसभा के साल 2018 में हुए चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी के गुमानसिंह डामोर ने जीत हासिल की थी, जब कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं साल 2019 में हुए उपचुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को जीत हासिल हुई थी। कांतिलाल भूरिया ने उपचुनाव में बीजेपी के भानु भूरिया को हराया था, जहां भानु भुरिया को वर्तमान में एक बार फिर से बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं अलीराजपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications