Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Assembly Election 2023: BJP या कांग्रेस, अबकी बार निमाड़ की जनता किसका देगी साथ, जानिए?

MP Assembly Election 2023 को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे नजर आ रहे हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी निमाड़ अंचल पर अपना विशेष फोकस कर रहे हैं, जिसके पीछे की वजह विधानसभा चुनाव में निमाड़ की जनता का विश्वास जीतना है।

सियासत के लिहाज से निमाड़ अंचल बेहद प्रमुख अंचल माना जाता है। निमाड़ अंचल में आदिवासी समुदाय के लोगों की बड़ी संख्या निवास करती है। इतना ही नहीं निमाड़ अंचल किसान बाहुल्य आंचल भी माना जाता है। निमाड़ अंचल से विधानसभा सीटों की अच्छी संख्या मिलने पर कोई भी राजनीतिक दल प्रदेश में अपनी सत्ता काबिज करने में कामयाब होता है।

Indore

इन मुद्दों पर होगी चुनाव की बात

आदिवासी बाहुल्य निमाड़ अंचल के कई प्रमुख मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, जहां प्रमुख रूप से आदिवासियों की हक और अधिकार संबंधित मुद्दों के साथ ही युवाओं को रोजगार, सरकारी योजनाओं का लाभ कुछ स्थानों पर सड़क, बिजली और पानी भी प्रमुख मुद्दा बनता नजर आएगा। इधर, आदिवासी अंचल में बीजेपी और कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय दल भी चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं, जयस जैसे क्षेत्रीय राजनीतिक दल निमाड़ अंचल में अपनी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही निमाड़ अंचल में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था संबंधित मुद्दे भी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेंगे। निमाड़ अंचल में प्रमुख तौर पर झाबुआ, धार, अलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी जिले आते हैं. इसके साथ ही निमाड़ अंचल में बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और प्रेम सिंह पटेल जैसे नेताओं का वर्चस्व माना जाता है. वहीं कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, बाला बच्चन. उमंग सिंघार, हनी बघेल और विजयलक्ष्मी साधौ जैसे नेताओं का प्रभाव माना जाता है.

साल 2018 में ऐसा रहा था समीकरण

साल 2018 की विधानसभा चुनाव में निमाड़ आंचल ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहां निमाड़ अंचल में कांग्रेस का अच्छा खासा दबदबा देखने मिला था। यही कारण था कि, निमाड़ अंचल से कांग्रेस को अच्छी खासी सीट साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मिली थी। इसी को देखते हुए भाजपा ने नई रणनीति के तहत निमाड़ अंचल में अपना काम शुरू कर दिया है, जहां अबकी बार बीजेपी भी निमाड़ अंचल में अपना दम दिखाने के लिए तैयार नजर आ रही है। बहरहाल, अब यह देखने वाली बात होगी कि निमाड़ अंचल की जनता साल 2023 में हो रही विधानसभा चुनाव के लिए किस दल पर अपना भरोसा जताती है, और किस सत्ता में काबिज होने के लिए सहयोग करती है।

ये भी पढ़े- 'भोपाल से इशारा देते ही काम हो जाएगा', आखिर क्यों कैलाश विजयवर्गीय ने जनता को दिया ऐसा संकेत, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+