Indore news: BJP कार्यालय पर तैयार हुआ जीत का खास प्लान, कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का संकल्प

मिशन 2023 के लिए बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है। इस बीच इंदौर स्थित संभागीय बीजेपी कार्यालय पर बीजेपी संगठन की बैठक बुलाई गई, जिसमें बीजेपी संगठन के तमाम बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए। बीजेपी कार्यालय पर हुई इस बैठक में अल्पकालीन विस्तारकों को संबोधित किया गया।

इंदौर स्थित बीजेपी कार्यालय पर आतोजित बैठक में तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता एवं वरिष्ठ नेता मधु वर्मा उपस्थित रहे।

Indore

बैठक में हुई ये बात

इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि, जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत अल्पकालीन समय के लिए निकले विस्तारकों की बैठक ली। इस बैठक में सर्वप्रथम सभी विस्तारको का परिचय हुआ उसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बताया कि, किस तरह विस्तारको ने बूथ पर जाकर पार्टी की रीति-नीति से बूथ समिति को अवगत कराया, जिससे बूथ इकाई मजबूत होगी। और 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संकल्प के साथ इन विस्तारको ने कार्य किया। साथ ही ये भी बताया कि आगे किस तरह से पार्टी की विचारधारा पर काम कर प्रत्येक बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाना है।

BJP ने शुरू की तैयारी

सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जहां लगातार बीजेपी कार्यालय पर बैठकों का सिलसिला जारी है, तो वहीं तमाम अभियानों को रफ्तार दी जा रही है। इंदौर को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यही कारण है कि, बीजेपी यहां मजबूती के साथ अपनी तैयारियां करती नजर आ रही है। साथ ही इंदौर से अबकी बार भी बीजेपी को अच्छे खासे मत प्राप्त हो सके इसे लेकर भी तैयारियों का सिलसिला जारी है। कुल मिलाकर देखा जाए तो बीजेपी की तैयारियां अंतिम दौर में नजर आ रही है, जहां बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नजर आ रही है।

ये भी पढ़े- Indore में हुआ PM Modi के कार्यक्रम का प्रसारण, हितग्राहियों को वितरित किए गए आयुष्मान कार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+