MP Assembly Election: कांग्रेस का 'मिशन मालवा', दूसरी सूची में घोषित प्रत्याशियों का कितना दिखेगा दम, जानिए?
MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की है।
हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं शक्ति के पर्व के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है।

मालवा में इनका दिखेगा दम
कांग्रेस ने अपने मिशन मालवा के तहत प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा-3 से दीपक पिंटू जोशी, विधानसभा-5 से सत्यनारायण पटेल, और महू विधानसभा से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। देवास से कांग्रेस ने प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं जावद से समंदर पटेल को प्रत्याशी बनाया है। खातेगांव से दीपक जोशी और बागली से गोपाल भोंसले को कांग्रेस ने मौका दिया है। शुजालपुर से राम सिंह सिकरवार, उज्जैन दक्षिण से चेतन यादव को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।
पहली सूची में इनके थे नाम
सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस ने विधानसभा-1 से संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं विधानसभा 2 से चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ विधानसभा-4 से राजा मंधवानी, राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी, देपालपुर विधानसभा से विशाल पटेल तो वहीं सांवेर विधानसभा से रीना बोरासी सेतिया को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी।
ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा 3, 5 और महू के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए, इन्हें मिला टिकट












Click it and Unblock the Notifications