MP Assembly Election 2023: विधानसभा 2 में दम दिखाएंगे चिंटू चौकसे, कमलनाथ की मौजूदगी में करेंगे बड़ा आयोजन

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आगामी दिनों में वे इंदौर में बड़ा आयोजन भी कराने जा रहे हैं.

indore

Recommended Video

    भोपाल: CM पर नेता प्रतिपक्ष का बड़ा हमला,शिवराज को बता दिया रावण..

    MP में इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया है, जहां विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले नेता अपनी तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, वहीं सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा 2 बीजेपी का गढ़ माना जाता है, जहां लंबे वक्त से बीजेपी का कब्जा है. वहीं अबकी बार इस विधानसभा पर कांग्रेस की नजर है। यही कारण है की, यहां से नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आगामी दिनों में यहां एक बड़ा आयोजन भी कराया जा रहा है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के शामिल होने की संभावना जताई रही है।

    18 मई को होगा भव्य आयोजन

    नगर निगम चुनाव में विधानसभा 2 के परिणाम चौंकाने वाले रहे थे, जहां 4 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, तो वहीं कई वार्डों में जीत के अंतर ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी थी। इसी सियासी समीकरण को भांपते हुए अब नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जहां दो नंबर विधानसभा की तासीर के अनुरूप वे यहां अपने माता-पिता की पुण्यतिथि पर भोजन-भंडारे का कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है। 18 मई को होने वाले इस भव्य आयोजन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत तमाम दिग्गज नेताओं के आने की संभावना भी जताई जा रही है।

    कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 हजार लोग

    सियासत के जानकारों की माने तो विधानसभा 2 में बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस से चिंटू चौकसे प्रबल दावेदार हैं, जहां हर वार्ड में उनके कार्यकर्ता मौजूद हैं, तो वहीं क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता भी अच्छी खासी है। वहीं 18 मई को होने वाले कार्यक्रम की बात करें तो इस कार्यक्रम के लिए हर वार्ड में टीम बनाई गई है, जो लगभग पचास हजार लोगों के इस कार्यक्रम में अपने-अपने वार्ड से भीड़ लाएंगे। वहीं इस कार्यक्रम में कमलनाथ के सामने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए तैयार चिंटू चौकसे एक बार फिर अपना दम दिखाएंगे।

    ये भी पढ़े- MP में TAX फ्री हुई फिल्म The Kerala story, सीएम शिवराज ने किया एलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+