Indore news: प्रियंका गांधी के रोड शो को कैलाश विजयवर्गीय ने बताया फ्लॉप, बोले- ये चुनावी हिंदू है

MP Assembly Election 2023 की तैयारी के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर दौरे पर आई, जहां उन्होंने विधानसभा 1 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में रोड शो भी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता नजर आ रहे थे।

इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो पर तंज कसते हुए BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस रोड शो को फ्लॉप शो बताया है। साथ उन्होंने कहा की, लोग उन्हें देखने आते हैं, लेकिन यहां एक नंबर की जनता उन्हें देखने भी नहीं आई, इसका मुझे आश्चर्य हुआ।

MP Assembly Election 2023 Kailash Vijayvargiya Statment On Priyanka Gandhi Road Show Indore Madhya Pradesh

विजयवर्गीय ने साधा निशाना

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी के रोड शो पर निशाना चाहते हुए कहा कि, मैं उनके बारे में कोई कमेंट नहीं करूंगा, पर एकदम फ्लॉप शो था। जितनी जनता नहीं थी उसमें, उससे ज्यादा पुलिस थी। एकदम फ्लॉप शो था उनका, और उनके व्यवहार के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लोग उन्हें देखने आते हैं, लेकिन यहां एक नंबर की जनता उन्हें देखने भी नहीं आई, इसका मुझे आश्चर्य हुआ। विजयवर्गीय ने कहा की, उन्होंने हनुमान जी को कभी माना नहीं, राम चरित्र मानस को कभी माना नहीं, अब उनको चुनाव जीतने के लिए हनुमान जी याद आ रहे हैं। हनुमान जी अच्छी तरीके से जानते हैं की असली कौन है, और नकली कौन है, यह चुनावी हिंदू है।

BJP ने विजयवर्गीय को बनाया प्रत्याशी

BJP की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+