MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं इंदौर की विधानसभा-3 के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच मालवा अंचल के इंदौर की विधानसभा-3 में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से बीजेपी के आकाश विजयवर्गीय विधायक हैं।
यह विधानसभा इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इंदौर-3 विधानसभा सीट के अंतर्गत कई ऐतिहासिक स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। यह विधानसभा, मालवा अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर-3 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय और कांग्रेस के अश्विन जोशी के बीच मुकाबला था। इसमें आकाश विजयवर्गीय ने 5751 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से उषा ठाकुर ने कांग्रेस के अश्विन जोशी के 55016 वोटों के मुकाबले 68334 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। इंदौर-3 विधानसभा इंदौर जिले की सबसे छोटी विधानसभा है, और यहां करीब एक लाख 90 हजार वोटर हैं।
कुछ ऐसा है विधानसभा का चुनावी गणित
इंदौर की विधानसभा-3 में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। विधानसभा जिले के साथ-साथ मालवा अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। विधानसभा प्रमुख तौर पर व्यापारी बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां व्यापारी वर्ग से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं सांवेर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
-
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
पुणे के Dr Vishal Khalane बना रहे मातृत्व देखभाल की नई मिसाल, नॉर्मल डिलीवरी को दे रहे बढ़ावा -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications