Indore news: कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री ने संभाला मैदान, कार्यकर्ताओं को बताया खास प्लान
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच सियासत के गढ़ इंदौर में कांग्रेस ने गोलू अग्निहोत्री को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां गोलू अग्निहोत्री को मिली नई जिम्मेदारी के बाद विधानसभा-4 से कांग्रेस नेता और टिकट के प्रबल दावेदार राजा मंधवानी ने गोलू अग्निहोत्री के सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस सम्मान समारोह में गोलू अग्निहोत्री का एक्शन में नजर आए, जहां गोलू अग्निहोत्री ने मंच संभालते ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दम भरा।

विधानसभा-4 में हुआ सम्मान
विधानसभा-4 में कांग्रेस नेता राजा मंधवानी ने नव नियुक्त कार्यवाहक शहर अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री के सम्मान में मंच सजाया था, जिस पर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, सुरेश मिंडा, रमीज खान और अर्चना जायसवाल समेत विधानसभा-4 के कांग्रेसी बड़ी संख्या में नजर आ रहे थे। वहीं जैसे ही गोलू अग्निहोत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मंच संभाला, वैसे ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माइक्रो लेवल पर प्लान बनाकर काम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बीजेपी को चैलेंज भी दिया।
गोलू अग्निहोत्री का एक्शन
मीडिया से बातचीत करते हुए शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत तमाम दिग्गज नेताओं का आभार जताया है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री को नई जिम्मेदारी मिलने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा ने बधाई दी। साथ ही उन्होंने साथ मिलकर काम करने की बात भी कही है।कुलमिलाकर, देखा जाए तो शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष गोलू अग्निहोत्री को मिली नई जिम्मेदारी के बाद विधानसभा-4 के कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव के लिए टिकट के प्रबल दावेदार राजा मंधवानी ने गोलू अग्निहोत्री के सम्मान में समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में गोलू अग्निहोत्री का एक्शन मोड़ देखने मिला है।
ये भी पढ़े- MP news: शंकराचार्य प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारी, अतिथियों के लिए ओंकारेश्वर और इंदौर के सारे होटल बुक












Click it and Unblock the Notifications