MP news: शंकराचार्य प्रतिमा अनावरण समारोह की तैयारी, अतिथियों के लिए ओंकारेश्वर और इंदौर के सारे होटल बुक
खरगोन जिले के ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है, जहां इसी के अंतर्गत आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण वैदिक रीति के साथ देश के प्रमुख साधु-संतों की उपस्थिति में 18 सितंबर को किया जाएगा। शंकराचार्य की प्रतिमा बनाने का काम लगभग अंतिम चरणों में चल रहा है, जहां अब प्रतिमा अपने मूल स्वरूप में नजर आने लगी है। प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति में होगा।
प्रतिमा के अनावरण के साथ ही यज्ञ, हवन, पूजन, पारायण, संत समागम, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम की आयोजन के लिये व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो गई है।

कार्यक्रम की तैयारी तेज
18 सितंबर को ओंकारेश्वर में होने वाले भव्य और दिव्य आयोजन की तैयारी अब अपने अंतिम दौर में है, जहां ओंकारेश्वर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने देश भर के अलग-अलग राज्यों से लोग पहुंचेंगे। अलग-अलग राज्यों से पहुंचने वाले इन लोगों के लिए ओंकारेश्वर और इंदौर में रुकने की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने 3 हजार से ज्यादा कमरे बुक कराए हैं। ओंकारेश्वर के आसपास 300 कमरा आरक्षित किए गए हैं, जिनमें 17 सितंबर से अतिथि रुकेंगे। इतना ही नहीं दो दिन चलने वाले इसका कार्यक्रम के लिए 300 से ज्यादा वाहन भी बुक किए गए हैं।
अतिथियों के लिए रहेगी ऐसी व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, आयोजन के लिए पिछले कई महीनों से मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम तैयारी में जुटा हुआ है, जहां अब आगामी 18 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए इंदौर, खंडवा, खरगोन, ओंकारेश्वर, सैलानी, मूंदी, मोरट्टका और हनुमंतिया समेत अलग-अलग स्थान पर कमरे बुक किए गए हैं, जहां इन कमरों में साधु-संतु सहित दिग्गज नेताओं और अन्य विशिष्ट हस्तियों को रुकाया जाएगा। इन अतिथियों को रुकाने के लिए 17 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक कमरे बुक किए गए हैं। इधर, इंदौर में भी कमरे बुक कर लिए गए हैं। जहां, अतिथियों को रुकाया जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो 18 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी तेज हो चली है।
ये भी पढ़े- Indore news: CM योगी आदित्यनाथ ने किया शिवाजी प्रतिमा का अनावरण, जमकर की इंदौर की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications