MP Election: MHOW में मतदान के दौरान विवाद, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चली तलवार
Indore Mhow Election News: मध्यप्रदेश में मतदान का सिलसिला जारी है, जहां इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान शुरू होते ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया.
जिले के अलग-अलग इलाकों से विवाद के मामले सामने आए, जिनमें एक विवाद महू विधानसभा के ग्राम मांगलिया से सामने आया है, यहां दोनों पक्ष के कार्यकर्ता आपस मे मतदान को लेकर भीड़ गये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों को हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ा।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, महू विधानसभा के मांगलिया गांव के मतदान केंद्र के बाहर इंदर सिंह , बीरबल और तोलाराम ,दयाराम व अन्य के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों ही पक्ष ने अपने ऊपर तलवार से हमला करना बताया है । वहीं भाजपा जनपद उपाध्यक्ष बीरबल दावर के भाई इंदरसिंह ने आरोप लगाया कि तोलाराम , और दयाराम व उसके अन्य साथी मतदान करने आ रहे मतदाताओं को कांग्रेस में वोट डालने की बात कह रहे थे हमारे विवाद करने पर उन्होंने तलवार से हमला कर दिया।
वहीं दूसरी ओर तोलाराम और दयाराम ने बताया कि, जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डावर का भतीजा रितिक और उसका बड़ा भाई इंदरसिंह व उसके अन्य साथ भाजपा में वोट डालने के लिए कह रहे थे. हमारे विरोध करने पर इन्होंने हमारे ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। और हम लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं. पुलिस ने भाजपा नेता के दबाव में हमारे ऊपर ही 307 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया. इधर, जयस संगठन के कार्यकर्ता सहित कांग्रेस नेता भी घायल से मिलने पहुंचे।
विधानसभा-4 में हुआ विवाद
मध्यप्रदेश में मतदान का सिलसिला जारी है, जहां इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान शुरू होते ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया. शहर के अलग-अलग इलाकों से विवाद के मामले सामने आए, जिनमें एक विवाद विधानसभा-4 में भी हुआ, जहां बीजेपी और कांग्रेस के दो गुट आपस में भीड़ गए. यहां दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं.












Click it and Unblock the Notifications