Indore Election: विधानसभा-4 में भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, टेबल लगाने को लेकर हुई झड़प
MP Indore Election News: मध्यप्रदेश में मतदान का सिलसिला जारी है, जहां इस बीच सियासत के गढ़ इंदौर में छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान का सिलसिला जारी है, जहां मतदान शुरू होते ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया. शहर के अलग-अलग इलाकों से विवाद के मामले सामने आए, जिनमें एक विवाद विधानसभा-4 में भी हुआ, जहां बीजेपी और कांग्रेस के दो गुट आपस में भीड़ गए. यहां दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं.
विवाद की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया था. इधर, विवाद के बाद जूनी इंदौर थाने पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया, जहां दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

विधानसभा 4 में उस वक्त बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई जब मतदाता मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे थे. वहीं झड़प के बाद मामला थाने पहुंचा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि समाज के युवक के साथ मारपीट का आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया.
जानकारी के मुताबिक टेबल लगाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद मौके पर पहुंची जूनी इंदौर थाना पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रव करने वाले युवकों पर लाठियां भांजी. इस दौरान थाने से पुलिस बल पहुंचा. वहीं विवाद के बाद बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओ का जमावड़ा जूनी इंदौर थाने पर लग गया.
मध्यप्रदेश चुनाव: इंदौर में वोटिंग के बीच बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प। विधानसभा-4 में दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़े। #Indore #MPElections2023 #BJP #Congress pic.twitter.com/aLEJcIyuT4
— Love Gaur (@lovegaur3) November 17, 2023
इधर, शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भी झड़प के मामले सामने आए जहां मतदान का पूरा दिन बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की-फुल्की झड़प देखने मिली है. बता दें प्रदेशभर के साथ ही प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह 7 बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम 6 बजे तक चलता रहा, इस बीच बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कें महायज्ञ में अपनी आहूति दी है. वहीं अब 3 दिसबंर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे.












Click it and Unblock the Notifications