MP news: सोशल मीडिया पर चली कांग्रेस के सिंगल पैनल नामों की सूची, 60 प्रत्याशियों में इंदौर से ये शामिल
MP में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां ऐसे में अब कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक सूची तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है की इस सूची में शामिल नाम उन संभावित नेताओं के हैं, जिन्हें टिकट मिलना लगभग तय हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस सूची में इंदौर की सांवेर, विधानसभा 3 और विधानसभा 5 के प्रत्याशियों के नाम भी नजर आ रहे हैं। वहीं इस सूची के सवाल पर दिग्गज नेताओं ने चुप्पी साथ रखी है, तो वहीं जिन नेताओं के नाम सूची में हैं, उनके चेहरे खिले हुए नजर आ रहे हैं।

इंदौर से इनके नाम शामिल
एमपी में जारी विधानसभा चुनाव के बीच अब प्रत्याशियों के नाम वाली सूचियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इनमें एक सूची कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम वाली भी है, जिसमें सियासत के गढ़ इंदौर की सांवेर विधानसभा से रीना बौरासी सेतिया का नाम है, तो वहीं विधानसभा 3 से पिंटू जोशी का नाम नजर आ रहा है। उधर, विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल का नाम भी सूची में है। बहरहाल, ये सूची कितनी सही और प्रमाणिक है, इसका कोई सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन जिन नेताओं के नाम इस सूची में है, संभवत: में ही इन विधानसभाओं में टिकट की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
जल्द आएगी प्रत्याशियों की सूची
राजधानी भोपाल के सियासी सूत्र बताते हैं की कांग्रेस अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है, जहां इस सूची में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की संभावित 60 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जा सकता है। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की कांग्रेस आखिर कब तक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान करती है।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं राऊ विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications