MP Assembly Election 2023 की तैयारी, अबकी बार मतदान केंद्रों पर रहेगी ये खास व्यवस्था

इंदौर जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां व्यापक स्तर पर जारी है। पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर और जिला निर्वाचन अधिकारी तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा निर्वाचन के लिये बनाये जा रहे मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को उपलब्ध कराने वाली सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय मापदण्डों के अनुसार मतदान केन्द्र बनाये जाना सुनिश्चित किया जाये। मतदान केन्द्रों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहे। मतदाताओं के लिये वे सभी जरूरी सुविधाएं रहे जो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई है।

Indore

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर और कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी सबसे पहले रेसीडेंसी के सामने स्थित सीपीडब्ल्युडी कार्यालय में बनाये जाने वाले मतदान केन्द्र के निरीक्षण के लिये पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग कार्यालय के मतदान केन्द्र, मूसाखेड़ी स्कूल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मूसाखेड़ी स्थित परिसर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भवन, पिपलियाहाना, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, आरआई ट्रेनिग सेंटर, कर्नाटका विद्या निकेतन, खजराना स्कूल सहित अन्य जगहों पर स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमएमएफ: सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं के संबंध में चर्चा की।

जरूरी दिशा-निर्देश दिए

उन्होंने दिव्यांगजनों के लिये रैम्प, मतदाताओं के लिये हैल्प डेस्क, शौचालय, शौचालय में पानी, पेयजल, मतदाताओं के प्रवेश और निकासी की अलग-अलग व्यवस्थाएं, मतदान केन्द्र में प्रकाश व्यवस्था, बिजली कनेक्शन, पंखे, ट्यूबलाइट, फर्नीचर की व्यवस्था आदि को देखा। उन्होंने निर्देश दिये कि रैम्प का निर्माण दिव्यांगजनों के लिये निर्धारित मापदण्ड के अनुसार ही हो। आवश्यक होने पर रैलिंग भी लगायें जाये। यह कौशिश की जाये कि महिला एवं पुरूष मतदाताओं के लिये अलग-अलग शौचालय हो। इनमें संकेतक भी लगाये जाये। मतदाताओं के लिये पीने के पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। मतदान केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा गया।

ये भी पढ़े- Indore में पहली बार प्रदीप मिश्रा करेंगे 'श्री शिव चर्चा', इस विधानसभा में होगा भव्य आयोजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+