Indore में पहली बार प्रदीप मिश्रा करेंगे 'श्री शिव चर्चा', इस विधानसभा में होगा भव्य आयोजन
MP में इन दिनों विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां इस बीच अब अलग-अलग विधानसभाओं में धार्मिक अनुष्ठानों और कथाओं का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है। इस बीच अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा 5 में कथावाचक प्रदीप मिश्रा 'श्री शिव चर्चा' करने आ रहे हैं, जहां इस भव्य आयोजन की कमान पूर्व विधायक का सत्यनारायण पटेल संभालेंगे।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने सीहोर पहुंचकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की है जहां आगामी 11 सितंबर को इंदौर की विधानसभा 5 में सत्यनारायण पटेल की संस्था गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के माध्यम से श्री शिव चर्चा का आयोजन करने पर सहमति बनी है।

पहली बार होगा शिव चर्चा का आयोजन
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा के साथ मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा की, प्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य प्रदीप मिश्रा जी (कुबरेश्वर धाम सीहोर) से भेंट कर आशिर्वाद लेने का सौभाग्य पुन:प्राप्त हुआ। गुरु जी ने आशीर्वाद स्वरुप मध्यप्रदेश में पहली बार एक दिवसीय "श्री शिव चर्चा" के आयोजन हेतु सहमति प्रदान की है। प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से 11 सितंबर 2023 सोमवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में एक दिवसीय "श्री शिव चर्चा" का आयोजन श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा होने जा रहा है। श्री शिवाय नमस्तुभ्यं।
विधानसभा 5 में दम दिखा रहे सत्यनारायण पटेल
मिशन 2023 अब नजदीक है ऐसे में अब सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा पांच में भी कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं।सत्यनारायण पटेल की ओर से लगातार विधानसभा पांच में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें विधानसभा वासियों की बड़ी संख्या भी नजर आ रही है। वहीं अब एक बार फिर विधानसभा पांच में कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल की ओर से शिव चर्चा का आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Khargone news: हर्षोल्लास के साथ निकला शिव डोला, भक्तों ने किए भगवान के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications