MP Assembly Election: प्रत्याशी बने पति के लिए पत्नियों ने संभाला चुनाव मैदान, जमकर किया जनसंपर्क

MP Assembly Election 2023 को लेकर अब प्रत्याशियों ने अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर जनता का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, तो वहीं प्रत्याशियों के साथ उनकी पत्नियों भी चुनाव मैदान में नजर आ रही है, जहां वे भी घर-घर पहुंचकर जनता से जीत का आशीर्वाद ले रही हैं।

विधानसभा चुनाव में अबकी बार अलग ट्रेंड देखने मिल रहा है, जहां प्रत्याशियों के साथ-साथ उनका पूरा परिवार चुनाव मैदान में नजर आ रहा है, तो वहीं पति के साथ-साथ पत्नियां भी चुनाव मैदान में जनता से जीत का आशीर्वाद ले रही हैं। लगभग हर विधानसभा में यही स्थिति देखने मिल रही है, जहां पति के साथ-साथ पत्नियों ने भी जनसंपर्क के लिए मैदान संभाल लिया है।

Indore

विधानसभा-1 की बात करें तो यहां कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनकी पत्नी आशा विजयवर्गी भी चुनाव मैदान में नजर आ रही है, जहां आशा विजयवर्गीय लगातार अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर जनसभाएं ले रही हैं, तो वहीं जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांग रही है।

कुछ ऐसे ही हाल कांग्रेस के खेमे में भी है, जहां पति संजय शुक्ला के चुनाव मैदान में उतरने पर अब पत्नी अंजली शुक्ला की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है जहां वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता से आशीर्वाद ले रही हैं।

विधानसभा 2 की बात करें तो यहां कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू चौकसे की पत्नी और पूर्व पार्षद रही माधवी चौकसे लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं, जहां वे जनता से अबकी बार परिवर्तन की गुहार भी लग रही है।

विधानसभा-3 के हाल भी कुछ इसी तरह के हैं, जहां कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी की पत्नी रेशू जोशी लगातार जनता के बीच पहुंचकर जनता से जीत का आशीर्वाद ले रही हैं।

विधानसभा-3 से BJP प्रत्याशी गोलू शुक्ला की पत्नी मुग्धा शुक्ला भी जनता का आशीर्वाद लेती नजर आ रही है, जहां में लगातार जनसंपर्क का हिस्सा बन रही है, और अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर अपने पति गोलू शुक्ला की जीत के लिए जनता से अपील कर रही हैं।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इंदौर में रफ्तार पकड़ने लगा जनसंपर्क, कहां किसका, कितना दिखा दम, जान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+