MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं बुरहानपुर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच निमाड़ अंचल की बुरहानपुर विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से सुरेंद्र सिंह शेरा विधायक हैं।
यह विधानसभा खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। बुरहानपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत कई तीर्थ स्थल और पर्यटन स्थल आते हैं। बुरहानपुर विधानसभा, निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

2018 में कुछ ऐसे थे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अर्चना चिटनीस का सामना निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह शेर से हुआ था, जहां निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह शेरा ने चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 2013 के चुनाव में बीजेपी की अर्चना चिटिनिस को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के अजय सिंह रघुवंशी को 22 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। बुरहानपुर जिला मुख्यतः केले की फसल के लिए अपनी खास पहचान रखता है, जहां की प्रमुख फसल केले की फसल है।
कुछ ऐसा है बुरहानपुर का चुनावी गणित
बुरहानपुर विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। बुरहानपुर विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। बुरहानपुर विधानसभा प्रमुख तौर पर किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं भीकनगांव विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications