MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं भीकनगांव विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज हो चली है। इस बीच आदिवासी बाहुल्य भीकनगांव विधानसभा में भी चुनावी हलचल देखने मिल रही है। वर्तमान में इस विधानसभा से कांग्रेस की झूमा सोलंकी विधायक हैं।
भीकनगांव विधानसभा आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यह विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित मानी जाती है। यह विधानसभा निमाड़ अंचल की बेहद चर्चित विधानसभाओं में एक है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है, जहां ऐसे में बीजेपी कांग्रेस समेत तमाम दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब जल्द ही विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

साल 2018 में थे ऐसे चुनाव परिणाम
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भीकनगांव से बीजेपी के धूल सिंह डावर और कांग्रेस की झूमा सोलंकी के बीच मुकाबला था। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार को 91635 मत पाकर जीत हासिल हुई। बीजेपी उम्मीदवार को 64378 वोट मिले। साल 2013 के चुनाव में कांग्रेस की झूमा सोलंकी यहां से विजयी हुई थीं। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता आया है। खंडवा के नजदीक होने के नाते भीकमगांव का क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से सटा हुआ है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां कुल मतदाता 2 लाख 20 हजार 713 हैं।
कुछ ऐसा है भीकनगांव का चुनावी गणित
भीकनगांव विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ निर्दलीय भी चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। भीकनगांव विधानसभा जिले के साथ-साथ निमाड़ अंचल की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है। इस विधानसभा पर जीतने वाले दल का वर्चस्व आसपास की विधानसभाओं पर भी दिखाई देता है। भीकनगांव विधानसभा प्रमुख तौर पर आदिवासी और किसान बाहुल्य विधानसभा मानी जाती है। यही कारण है कि, यहां किसानों से जुड़े मुद्दे और आदिवासियों से जुड़े मुद्दे चुनाव में चर्चा का विषय बने रहते हैं।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या कहते हैं नेपानगर विधानसभा के चुनावी समीकरण, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जानिए?
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications