MP Assembly Election 2023: संघ की राह पर चलकर BJP हासिल करेगी मुकाम, अल्पकालीन विस्तारकों को सौंपा ये काम
MP में बीजेपी ने मिशन 2023 को फतेह करने की तैयारी तेज कर दी है, जहां इसी के मद्देनजर बीजेपी ने राजधानी भोपाल में देश भर के साथ ही प्रदेश भर के अल्पकालीन विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पकालीन विस्तारकों को संबोधित किया।
इसके साथ ही अल्पकालीन विस्तारकों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। वहीं अबकी बार अल्पकालीन विस्तारकों को सौंपी गई जिम्मेदारी इस ओर इशारा कर रही है कि बीजेपी भी अब संघ की राह पर चलकर मिशन 2023 का मुकाम हासिल करना चाहती है।

इस तरह हुआ अल्पकालीन विस्तारकों का चयन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल से देश के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया, जहां इस संवाद कार्यक्रम में इंदौर से भी अल्पकालीन विस्तारकों को बुलाया गया था। वहीं अब यह पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे, और सात दिनों तक क्षेत्र में रहकर बतौर अल्पकालीन विस्तारक संगठन का काम करेंगे। राजधानी भोपाल में हुए संवाद कार्यक्रम से पहले भी संगठन ने अपने अल्पकालीन विस्तारकों को कार्यक्रम में आने का न्यौता बड़े ही गुप्त तरीके से दिया है, जहां क्षेत्रिय विधायकों से लिए गए नाम के आधार पर संगठन ने अल्पकालीन विस्तारकों का चयन किया है। इतना ही नहीं इन अल्पकालीन विस्तारकों को बकायदा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव स्तर के पदाधिकारी द्वारा भोपाल आने का न्यौता दिया गया था, वहीं प्रदेश नेतृत्व ने भी इन अल्पकालीन विस्तारकों को वर्चुअली ट्रेनिंग देकर तैयार किया है।
पीएम मोदी ने कही ये बात
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में मध्यप्रदेश की धरती की बहुत बड़ी भूमिका है। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनमें से नहीं हैं, जो एयर कंडीशन कमरों में बैठकर पार्टियां चलाते हैं। इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की, मुझे लगता है कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, तीन तलाक की वकालत करते हैं, वो वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो बीजेपी ने मिशन 2023 को फतेह करने की तैयारी तेज कर दी है, जहां इसी के मद्देनजर बीजेपी ने राजधानी भोपाल में देश भर के साथ ही प्रदेश भर के अल्पकालीन विस्तारकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पकालीन विस्तारकों को संबोधित किया।
ये भी पढ़े- Modi at Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को बताया 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी












Click it and Unblock the Notifications