Modi at Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को बताया 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल के दौरे पर आए हुए हैं, जहां उन्होंने बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्य से कार्यकर्ता वर्चुअल बैठक में जुड़े थे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हाल ही में पटना में हुई विपक्ष की बैठक पर भी जोरदार निशाना साधा।

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियासत में लगातार चल रहे गारंटी शब्द को लेकर भी विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है, और मेरी गारंटी है, हर घोटाले बाज पर कार्रवाई की गारंटी।

Bhopal

पीएम मोदी ने कही ये बात

Recommended Video

      बरकतउल्ला के ज्ञान विज्ञान भवन हेलीपैड से पीएम का खाली काफिला हुआ रवाना...

      पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आजकल एक नया शब्द बहुत पॉपुलर किया जा रहा है, वह शब्द आपके कान पर भी आया होगा, वह शब्द है गारंटी, भाजपा के कार्यकर्ताओं की ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि लोगों को बताएं की असल में ये विपक्षी दल किस चीज की गारंटी है। ये सारे लोग, यह दल गारंटी हैं भ्रष्टाचार की, यह गारंटी हैं लाखों करोड़ों रूपए के घोटाले की, कुछ दिन पहले इनकी एक फोटो निकालने का कार्यक्रम हुआ था। इस बैठक में शामिल दलों के इतिहास को देखेंगे तो पता चलेगा कि वह सब मिलकर के जितने भी लोग फोटो में दिखाते हैं, एक-एक को जरा देख लीजिए, उन सब का मिलाकर टोटल लगाएंगे, तो ये सारे मिलकर के कम से कम 20 लाख करोड़ के घोटाला की गारंटी है, और कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों करोड़ों का है।

      पीएम मोदी ने ली ये गारंटी

      इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की, इन पार्टियों के पास घोटाले का ही अनुभव है, इसलिए अगर कोई गारंटी है इनकी तो एक ही गारंटी है और वो गारंटी है, घोटाले की गारंटी। अब देश को तय करना है, क्या यह घोटाले की गारंटी को देश स्वीकार करेगा, लेकिन मैं भी एक गारंटी देना चाहता हूं, अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है, और मेरी गारंटी है, हर घोटाले बाज पर कार्रवाई की गारंटी, हर चोर लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी, जिसने गरीबों को लूटा है, जिसने देश को लूटा है, उसका हिसाब तो होकर रहेगा। आज जब कानून का डंडा चल रहा है, जेल की सलाखे दिख रही है, तब जाकर के ये जुगलबंदी दिख रही है।

      ये भी पढ़े- Bhopal: तीन तलाक पर गरजे PM मोदी, बोले- इस्लाम में ये जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान व इंडोनेशिया में क्यों नहीं

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+