MP Assembly Election 2023 के लिए BJP तैयार, 15 अगस्त से पहले सभी विधानसभाओं में खुलेंगे कार्यालय

MP में BJP ने मिशन 2023 का आगाज सियासत के गढ़ इंदौर से किया, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। वहीं इस कार्यक्रम के साथ ही एक बार फिर संगठन के दम देखने मिला, जहां संगठन ने महज 72 घंटे में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तीन वाटरप्रूफ डोम बनाए गए थे। इतना ही नहीं बारिश को ध्यान में रखते हुए पुख्ता व्यवस्था भी की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर संगठन की ओर से कम समय में की गई व्यवस्थाएं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी खूब पसंद आई हैं, जहां उन्होंने इन व्यवस्थाओं की सराहना भी की है।

indore

अमित शाह ने दिए ये निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार की देर शाम इंदौर शहर की निजी होटल में चुनिंदा संभागीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली, जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से निर्देश दिए गए हैं की इस बार सभी 230 विधानसभा सीटों पर 15 अगस्त से पहले चुनाव कार्यालय खुल जाने चाहिए। यह लगे कि भाजपा पूरी ताकत और सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। निजी होटल में आयोजित हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमित शाह ने कही ये बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, नीचे भारतीय जनता पार्टी की सरकार, और ऊपर मोदी सरकार, यह दोनों डबल इंजन की सरकार मिलकर मध्य प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएगी। आप सभी हर बूथ से आए हुए कार्यकर्ता हैं। मैं आप सभी को एक बात कहने आया हूं कि, भाजपा को चुनाव कभी भी मंच पर बैठे हुए नेता नहीं जीता सकते हैं। भाजपा को कौन चुनाव जीता सकता है, भाजपा को चुनाव, मेरे बूथ में बैठा हुआ कार्यकर्ता जीता सकता है। यहां से संकल्प ठान कर जाइये कि मध्य प्रदेश में 2023 में विजय के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर प्रचंड बहुमत के साथ कमल फूल की सरकार बनानी है, और 2024 में 29 की 29 सीटें जीता कर तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

ये भी पढ़े- Indore से Amit Shah ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- धारा 370 को बच्चे की तरह गोदी में पाल रखा था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+