Indore में BJP का महामंथन, मिशन 2023 में अमृत निकालने का खास प्लान तैयार
इंदौर में BJP महानगर की नगर कार्यसमिति की बैठक जाल सभागृह में आयोजित की गई। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Recommended Video

भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर की नगर कार्यसमिति की बैठक जाल सभागृह में आयोजित की गई। भाजपा इंदौर महानगर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने उद्घाटन सत्र में कहा की आज जो युवा हैं, उन्हें देश और मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकारों के समय की दुरावस्था की जानकारी नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 9 सालों में सिर्फ देश और प्रदेश की तस्वीर ही नहीं बदली, बल्कि राजनीति में एक नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। हमें युवा पीढ़ी को इस बारे में जागरूक करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 30 मई को अपने 9 साल पूरे कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत से जुट जाएं और घर-घर जाकर बंटाढार युग का सच और भाजपा की विकास गाथा लोगों को बताएं।
100 फीसदी काम पूरा होने तक रुकना नहीं है
बैठक में वृत्त प्रस्तुत करते हुए नगर प्रभारी ने कहा कि, हमने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती से बूथ सशक्तीकरण अभियान शुरू किया था। हम अब तक 80 प्रतिशत से अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां कर चुके हैं, लेकिन हमें 100 फीसदी काम पूरा हो जाने तक रुकना नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बाद बूथ सशक्तीकरण का भी दूसरा चरण बूथ विजय संकल्प अभियान चल रहा है ।क्लस्टर और मंडलों में यह अभियान शुरू हो चुका है। इसमें शक्ति केंद्रों पर खेलों के कार्यक्रम होंगे तथा कार्यकर्ता बूथ जीतने का संकल्प लेंगे। इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता रहनी चाहिए।
बैठक में बताई जनसंपर्क अभियान की प्रमुख बातें
भारतीय जनता पार्टी के नगर उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि, 30 मई से 30 जून तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान की जानकारी वीडियो एवं पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक में प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से आगामी चुनाव का शंखनाद होगा, जिसमें हमें मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों तथा प्रदेश सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाना है।इस अभियान के लिए राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन होगा।
सरकार के लिए मांगेगे समर्थन
इसी के साथ उन्होंने बताया कि, इस अभियान लोगों से संपर्क करेंगे और उनसे मिस्ड कॉल कराकर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगेंगे।अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान विशिष्ट परिवारों से संपर्क, पत्रकारवार्ता, सोशल मीडिया एन्फ्लूएंशर्स के साथ बैठक, व्यापारियों के साथ बैठक, विकास तीर्थों का भ्रमण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन तथा लाभार्थी सम्मेलन जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान देश में 51 बड़ी रैलियां होंगी और हर लोकसभा में एक सभा होगी। 30-31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सभा के माध्यम से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। कहा कि, एक महीने का यह अभियान हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह हमें 2023 तथा 2024 में होने वाले चुनावों में जीत दिलाएगा।
ये भी पढ़े- Kailash vijayvargiya ने बताया kamal nath और CM Shivraj की रफ्तार का अंतर, बैठक में कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications