Kailash vijayvargiya ने बताया kamal nath और CM Shivraj की रफ्तार का अंतर, बैठक में कही बड़ी बात
भोपाल में हुई BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Recommended Video

MP में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और ऐसे में अब BJP के नेता और कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में आयोजित BJP की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तमाम दिग्गज नेताओं ने मंथन किया और जीत का खास प्लान तैयार किया। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जोरदार निशाना साधा।
विजयवर्गीय ने साधा निशाना
राजधानी भोपाल में हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, कांग्रेस के बारे में क्या कहूं, कांग्रेस के दो जासूस बोलूं, बुढऊ बोलूं, क्या बोलूं, घूम रहे हैं, 75-75 साल की उम्र है, वो जब चलते हैं, खाली चाल ही देख लो आप, कमलनाथ जी जब चलें तो उसका एक वीडियो निकाल लेना, और शिवराज जी चलें तो उसका वीडियो निकाल लेना, स्पीड से पता लग जाएगा कि, भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है।
जीत का खास प्लान तैयार
मिशन 2023 के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां BJP की ओर से अलग अलग अभियान चलाए जा रहे हैं। उधर, राजधानी भोपाल में BJP ने कार्यसमिति की बैठक करते हुए दिग्गजों के साथ जीत का खास प्लान तैयार किया है, जहां इस बैठक में शामिल हुए संगठन पदाधिकारियों ने जीत का खास प्लान तैयार किया है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और ऐसे में अब BJP के नेता और कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। इधर, सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में जल्द ही BJP की नगर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: Indore से Kamal nath ने भरी हुंकार, क्या अबकी बार बना पाएंगे सरकार, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications